Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

छोड़िए सौ-दो सौ करोड़, इस हीरो को मिले हैं पूरे 450 करोड़ रुपये

Webdunia
आखिरकार यह तय हो ही गया कि एक्टर डेनियल क्रेग ही 'जेम्स बॉन्ड' की अगली सीरिज़ में लीड के तौर पर होंगे। लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी और फैंस इंतज़ार कर रहे थे कि डेनियल फिल्म में होंगे या नहीं। अब उनके लिए खुशखबरी है। 
 
सुपरहिट जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइज़ी की इस 25वीं फिल्म में डेनियल क्रेग ही लीड होंगे। डेनियल इसमें पांचवी बार बॉन्ड बने नज़र आएंगे। हालांकि इस बात का पता बहुत पहले चल गया था लेकिन अब यह कंफर्म हो गया है। दुनिया के सबसे मशहूर ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट का रोल 5वीं बार निभाने के लिए डेनियल पूरी तरह से तैयार है। 
 
पहले क्रेग ने कहा था कि अब वो इस सीरिज़ में काम नहीं करेंगे। लेकिन अब वे इसके लिए तैयार हैं। इसके अलावा फिल्म में उनकी फीस का भी खुलासा हुआ है। इसका खुलासा जेम्स बॉन्ड के ही सोशल मीडिया अकाउंट पर किया गया। इसमें लिखा था कि हम आपकी ही उम्मीद कर रहे हैं...बॉन्ड 25, डेनियल क्रेग का 007 के रुप में 5वीं फिल्म एकेडमी अवॉर्ड विनर डैनी बॉयल निर्देशित करेंगे जिसे जॉन हॉज के स्क्रीनप्ले से लिया गया है। प्रोडक्शन 3 दिसंबर 2018 को शुरू होने वाला है। 
 

 
पहले इस फिल्म के निर्देशन के लिए सैम मेंडेस का नाम आ रहा था। लेकिन अब डैनी बॉयल इस पर काम करेंगे। फिल्म के रिलीज़ के लिए नवंबर 2019 की बात की जा रही है। इसके अलावा खास बात है डेनियल की फीस की। खबर के मुताबिक डेनियल क्रेग को इस फिल्म के लिए करीब 450 करोड़ रुपए फीस मिलेगी। यह रकम बहुत बड़ी है और डेनियल दुनिया के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हो जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments