Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'अलोन' के बाद 'आदत', आखिरकार तय हो ही गई बिपाशा-करण की फिल्म

Webdunia
लंबे समय से चर्चा थी कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर साथ में बड़े परदे पर काम करने वाले हैं। हालांकि इसके बाद अब तक कोई खबर नहीं थी। अब लगता है वो फिल्म नहीं तो दूसरी फिल्म में ही सही, लेकिन दोनों साथ ज़रूर नज़र आएंगे। 
 
खबर के मुताबिक सिंगर मीका सिंह एक फिल्म प्रोड्युस कर रहे हैं जिसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर बिपाशा बसु हैं। वे इस फिल्म से बड़े परदे पर कमबैक कर रही हैं। उन्होंने शादी के बाद अब तक कोई फिल्म नहीं की थी। साथ ही यह खबर मिली है कि इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर को ही मेल लीड के तौर पर चुना गया है। फिल्म का नाम 'आदत' होगा। इसकी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर करण की भुमिका तैयार की जाएगी। 
 
इस कपल की बहुत फैन फॉलोइंग है इसलिए ही फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म में दोनों को साथ लेने का फैसला लिया है। दोनों की शादी के बाद साथ में यह पहली फिल्म होगी। इसके पहले दोनों 2015 में हॉरर फिल्म 'अलोन' में नज़र आए थे। इस फिल्म को भी भुषण पटेल निर्देशित करेंगे, साथ ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने। 
 
पिछले हफ्ते भूषण ने लंदन में लोकेशन फाइनल कर ली हैं। सूत्र ने बताया कि 45 दिनों के शेड्युल में फिल्म लंदन में शूट होगी। पहले फिल्म मई में ही फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन अब फिल्म 7 जून से शुरू होगी। यह थ्रिलर फिल्म हो सकती है और इस वर्ष के अंत तक फिल्म की रिलीज़ की उम्मीद है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments