Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

होली पूजन और दहन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त आपको यहां मिलेंगे

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
हिरण्यकश्यप के तप से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने वरदान दिया था कि उसको देव, दानव, किन्नर, मनुष्य कोई भी नहीं मार सकता, साथ ही किसी भी अस्त्र-शस्त्र से उसको कोई मार नहीं सकता। न दिन में मरेगा, न रात में। अंदर मरेगा, न बाहर। ऐसा वरदान प्राप्त होने के बाद हिरण्यकश्यप ने विष्णु भक्तों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था। वह अपने को सर्वस्व मानता था। उसी के घर पुत्र के रूप में विष्णु भक्त प्रहलाद ने जन्म लिया था।
 
हिरण्यकश्यप उसको विष्णुजी की भक्ति का मना करता था, परंतु भक्त प्रहलाद विष्णुजी की भक्ति में लीन रहते थे, साथ ही हिरण्यकश्यप को समझाते थे कि भगवान विष्णु ही तीनों लोक के देवता हैं पिताजी। उनकी सेवा-भक्ति से आपका भी उद्धार हो जाएगा। ऐसे व्यवहार से हिरण्यकश्यप प्रहलाद को अपना दुश्मन मानता था।
 
भक्त प्रहलाद को मारने के लिए हिरण्यकश्यप ने नाना प्रकार के प्रयास किए, पर हर बार प्रहलाद भगवान भक्ति के कारण बच जाते थे। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को ब्रह्माजी से वरदान प्राप्त था कि उसको अग्नि नहीं जला सकती अत: हिरण्यकश्यप ने उसे बोलकर प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठा दिया, परंतु भक्त प्रहलाद जिंदा रहे व उनकी बहन अग्नि में भस्म हो गई। उसी दिन से होलिका का दहन कर भक्त लोग खुशी मनाते हैं । असत्य पर सत्य की विजय के रूप में इस त्योहार को मनाया जाता है। सारी बुराइयां भूलकर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी मनाते हैं।
 
होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को किया जाता है। दहन के लिए शुभ मुहूर्त देखना चाहिए। इस वर्ष हम होलिका दहन किस समय करें, जानिए- 
 
लाभ चौघड़िया : शाम 5.06 से 6.36 तक। 
शुभ चौघड़िया : रात्रि 8.06 से 9.35 तक। 
अमृत चौघड़िया : रात्रि 9.35 से 11.04 तक। 
देर रात लाभ चौघड़िया : 3.33 से 4.02 तक।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

क्या है मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास,समुद्र से निकली थी यहां माता की मूर्ति

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए करें ये 5 उपाय, पूरे साल रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

सभी देखें

धर्म संसार

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments