Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सावन, भादौ, आश्विन और कार्तिक चातुर्मास के 4 महीनों में होता है शिव, गणेश, दुर्गा और विष्णु-लक्ष्मी का पूजन

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (13:11 IST)
Chaturmas Ki Puja : आषाढ़ माह में श्रीहरि के वामन रूप की पूजा होती है और इसी दौरान गुप्त नवरात्रि भी रहती है। आषाढ़ माह में देवशनी एकादशी के दिन देव सो जाते हैं और पूर्णिमा के बाद चातुर्मास लग जाता है। इन चार माह को व्रत, पूजा और साधना का माह माना जाता है। आओ जानते हैं कि इन चार माह में किन देवों की पूजा होती है।
 
श्रावण माह : चातुर्मास का पहला माह सावन माह होता है। इस माह में भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा भी होती है। इस माह में हरियाली तीज का पर्व भी रहता है जिसमें माता पार्वती की पूजा होती है। इस माह में नागपंचमी के दिन नागों की पूजा होती है।
 
भाद्रपद : इस भादौ भी कहते हैं जिसमें गणेश उत्सव के पर्व के साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी मनाया जाता है। इसी माह में रक्षाबंधन भी रहता है। अत: इस माह भगवान गणेश, श्रीकृष्ण, श्रीराधा, रुक्मिणी और पितरों की पूजा का महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण, श्रीकालिका, गणेशजी, माता पार्वती और शिवजी का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
krishna worship
आश्‍विन : आश्‍विन माह में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस माह में माता दुर्गा के नौरूपों की पूजा होती है। पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष भाद्रपद की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्‍विमाह की अमावस्या तक चलते हैं। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष को ही पितृपक्ष कहा जाता है। अत: इस माह में पितरों की पूजा का महत्व है।
 
 
कार्तिक : कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी में श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा से जाग जाते हैं। इस माह में विष्णुजी के साथी ही तुलसी और शालिग्राम की पूजा होती है। इसी माह में धनतेरस, नरकचतर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व भी रहता है। इसीलिए इस माह में सूर्यदेव, धन्वंतरि देव, माता लक्ष्मी, श्रीकृष्ण, यम और चित्रगुप्त की पूजा भी होती है।
 
 
इन देवी और देवताओं की होती है चातुर्मास में पूजा :
 
1. श्रीहरि विष्णु
2. माता लक्ष्मी
3. भगवान शिव
4. माता पार्वती और दुर्गा
5. हनुमानजी, मंगलदेव
6. सूर्यदेव
7. गणेशजी
8. भगवान श्रीकृष्‍ण
9. श्रीराधा
10. पितृदेव
11. माता कालिका
12. जलदेव, वरुणदेव, समुद्रदेव
13. तुलसी माता (वृंदा), शालिग्राम
14. धनवं‍तरि देव
15. यमराज और चित्रगुप्तजी

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

क्या है मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास,समुद्र से निकली थी यहां माता की मूर्ति

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए करें ये 5 उपाय, पूरे साल रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

सभी देखें

धर्म संसार

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments