Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कविता : निवेदन जन-जन से...!

कविता : निवेदन जन-जन से...!
- अनवर हुसैन 'अणु' भागलपुरी
 
चलो अंधकार मिटाएं, 
हर अंधेरे मन से...!
 
प्रदीप्त हो मन मानस, 
हर एक जन-जन से...!
 
चलो अंधकार मिटाएं, 
हर अंधेरे मन से...!
 
नवचेतन जागृति लाएं, 
अद्भुत कुछ ऐसा कर जाएं...!
 
प्रस्फुटित हो मधुरता, 
अलौकिक हो धरा, हर तन से...!
 
चलो अंधकार मिटाएं, 
हर अंधेरे मन से...!
 
प्रेम-स्नेह की अमृत वर्षा, 
अविरल बहे हर मन से...!
 
चल शुरुआत करे 'अनवर'
एक निवेदन जन-जन से...!
 
चलो अंधकार मिटाए, 
हर अंधेरे मन से...2। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या आप जानते हैं, पृथ्वी पर कहां है मां सरस्वती का निवास....