Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Healthy food - बढ़ते वजन से हो गए है परेशान तो आज से ही करें बाजरे का सेवन, जानिए अनेक फायदे

Webdunia
पेट के बढ़ने की शुरुआत पेट के आसपास जमा चर्बी से होती है। इसके बाद शरीर धीरे-धीरे फैलने लगता है और हम मोटे होते जाते हैं। जब यह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लग जाती है। वजन कम करने के लिए अथक प्रयास करते हैं लेकिन खाने पर कंट्रोल नहीं करने से परिणाम सामने नहीं आते हैं। ऐसे में एक रास्ता है गेंहू की बजाए बाजरे की रोटी की खाएं। इसके साथ ही अन्य कई सारे फायदे भी हैं। आइए जानते हैं-

पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा के फायदे   

बाजरा में मैग्नीशियम, कैल्शियम फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बाजरा का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरों को कम करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को भी  नियंत्रित  करने में मदद करता  है।

बाजरे की रोटी खाने के फायदे -

1.एनर्जी बढ़ाएं - बरसात के मौसम में मन थोड़ा सा आलसी हो जाता है। ऐसे में बाजरे की रोटी का सेवन करना चाहिए। इसमें स्टार्च की  मात्रा  होती है, जिससे एनर्जी और ताकत बनी रहती है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की  मात्रा   होने से दिनभर एनर्जी का लेवल अप रहता है।

2.हड्डियों को करें मजबूत - बाजरे की रोटी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें भरपूर  मात्रा    में कैल्शियम होता है। साथ ही गठियाबादी, अर्थराइटिस, ऑस्टियोपीनिया बीमारी के खतरे को भी कम करता है।

3.पाचन  तंत्र को करें मजबूत - अगर आप अपच की समस्या से परेशान है तो बाजरे की रोटी ही खाएं। इसमें भरपूर मात्रा  में फाइबर पाया जाता है। इस वजह से पाचन क्रिया मजबूत होती है। कब्ज और गैस की समस्या में भी निजात मिलती है।

बाजरा वजन कम करने में कैसे करता है मदद

दरअसल, बाजरा धीमी गति से पचता है। इसमें मौजूद रेशे से हमारा पेट भरा रहता है। इसलिए बहुत जल्‍द अधिक भूख नहीं लगती है। इस वजह से तेजी से वजन कम होता है और चर्बी भी कम होने लगती है।


 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के हैं अद्भुत फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

दिवाली पूजा के लिए कैसी होनी चाहिए लक्ष्मी जी की तस्वीर: जानिए नियम और पूजा विधि

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

इस बार दिवाली पर घर के कामों में ऐसे तय करें बच्चों की भागीदारी

આગળનો લેખ
Show comments