Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Early Cancer Warning Signs : सामान्‍य दिखने वाले ये 5 शुरुआती कैंसर के लक्षणों को नहीं करें अनदेखा

Webdunia
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके शुरुआती लक्षणों को पहचान कर इस बीमारी को अधिक घातक होने से बचाया जा सकता है। खराब लाइफस्टाइल से कैंसर पैदा करने वाले कार्सिनोजेन्स के विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ सामान्य से दिखने वाले लक्षण जिन पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर एक या दो दिन में आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। ताकि सही वक्त पर बीमारी को पकड़ कर उसका इलाज वक्त पर किया जा सकता है। आइए जानते हैं सामान्‍य से दिखने वाले लक्षण -

1. थकान - अक्‍सर थकान होने पर आराम कर लेते हैं। जिसके बाद आप थकान महसूस नहीं करते हैं। लेकिन अगर आराम करने के बाद भी आपको लगातार थकान महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।  

2.वजन घटना - अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्हें कैंसर का पता चला था उनका वजन तेजी से घटा था। डॉक्टर इसे कैशेक्सिया कहते हैं। यह वजन घटाने के सिंड्रोम के बारे में बताते हैं। ऐसा थकान, भूख की कमी के कारण होता है।

3. बुखार - बुखार होना होना सामान्य है। यह फ्लू या सर्दी से हो सकता है। कई बार अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ संकेत हैं जिन पर आपको ध्‍यान देने की जरूरत है। जैसे - बिना किसी कारण के बार-बार बुखार आना, रात में बुखार आना, रात में अधिक पसीना आना।

4. दर्द - कई बार कैंसर दर्द के साथ प्रकट होते हैं। हड्डी के कैंसर की शुरूआत दर्द से होती है। ब्रेन ट्यूमर होने के कारण सिरदर्द बना रहता है। वह दवा लेने पर भी ठीक नहीं होता है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है ऐसा क्यों हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि जरूरी नहीं है कि हर प्रकार का कैंसर ही हो।

5. त्वचा पीला पड़ना - जी हां, अगर आपके शरीर पर असामान्य तरीकों के लाल निशान, नए तिल, गांठों के निशान दिखते हैं तो यह कैंसर के संकेत हो सकते हैं। आंखों या उंगलियों का पीला पड़ना संभावित कैंसर के लक्षण है। वहीं मुंह के कैंसर में आपको मुंह में छाले के रूप में शुरू हो सकते हैं।

उपरोक्त बताए गए सांकेतिक लक्षण है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से बताए गए है। अधिक और सटीक जानकारी के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

આગળનો લેખ
Show comments