Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Vinesh Phogat दिनभर में क्या क्‍या खाती हैं? डाइट में शामिल करती हैं ये खास चीजें

विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से किया ओलिंपिक से डिसक्वालीफाई

WD Feature Desk
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (15:57 IST)
Vinesh Phogat
Vinesh Phogat : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य (डिसक्वालीफाई) कर दिया गया है। विनेश फोगाट 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में पहुंची थी। उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला है। उनका वजन जब थोड़ा बड़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोशिश की। वह अपनी डाइट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं। आइए जानते हैं उनकी डाइट के बारे में....ALSO READ: विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद चाचा महावीर फोगाट के निकले आंसू, कहा मेरे पास कोई शब्द नहीं
 
1. स्ट्रिक्ट डाइट प्लान:
विनेश फोगाट का डाइट प्लान बहुत सख्त है। उन्हें मिठाइयां और घी से दूर रहने की सलाह दी गई है। वह हाई प्रोटीन और न्यूट्रिशियस फूड का सेवन करती हैं, जिससे उनकी एनर्जी और ताकत बनी रहती है। ALSO READ: विनेश फोगाट के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आप चैंपियनों में चैंपियन हो
 
2. दिनभर की डाइट:
विनेश का दिन हमेशा पौष्टिक खाने से शुरू होता है। उनके नाश्ते में आमतौर पर अंडे, दलिया और फल शामिल होते हैं। लंच में वह दाल, सब्जी, और रोटी खाती हैं। शाम के स्नैक में वह ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक लेती हैं। डिनर में वह हल्का खाना पसंद करती हैं, जैसे सूप और सलाद।
 
3. खाने की मात्रा:
विनेश एक बार में ज्यादा खाना नहीं खातीं। वह अपनी खुराक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दिन में 4-5 बार खाती हैं। इससे उनका मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।
 
4. दूध और दही है खास:
विनेश को दूध और दही बहुत पसंद है। वह रोज सुबह और शाम मिलकर चार से पांच किलोग्राम तक दूध पी जाती हैं। उनके लिए दूध और दही बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये उनके शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं।
5. बाहर के खाने से करती हैं परहेज:
विनेश फोगाट बाहर का खाना बिल्कुल भी नहीं खातीं। यदि वह कभी खा भी लेती हैं तो बीमार पड़ जाती हैं। एक बार उन्होंने पिज्जा खा लिया था, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसलिए, वह हमेशा घर का खाना ही खाती हैं और अपने साथ ले जाती हैं।
 
6. चीट डे:
विनेश फोगाट अपने डाइट प्लान में चीट डे भी रखती हैं। इस दिन वह अपने पसंदीदा खाने का आनंद लेती हैं, लेकिन संयम के साथ। चीट डे उन्हें मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस बनी रहती है।
 
7. मेंटल हेल्थ का ऐसे रखती हैं ध्यान:
विनेश मानती हैं कि डाइट के साथ-साथ मानसिक तैयारी भी बहुत महत्वपूर्ण है। वह योग और मेडिटेशन के जरिए अपने मन को शांत रखती हैं। विनेश फोगाट की डाइट और खुराक उनके अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उनकी डाइटप्लान न केवल उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार करता है। उनकी सफलता का राज उनके सख्त डाइट और फिटनेस रूटीन में छिपा है, जिसे वह कभी नजरअंदाज नहीं करतीं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: 3 पहलवान जो कल विनेश से हारे उनको मिलेगा पदक जीतने का मौका

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments