Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Health Tips : नाखून और बाल सहित शरीर के इन अंगों से फैलता है इंफेक्शन

Webdunia
आप बिल्कुल साफ-सफाई और अच्छे से रहते हो लेकिन शरीर के कुछ ऐसे अंग है जिससे इंफेक्शन की संभावना अधिक होती है। ऐसे में भूलकर भी शरीर के उन सभी अंगों को नहीं छूना चाहिए। बार- बार हाथ लगाने पर संक्रमण तेजी से फैलता है और वे सभी बेहद सेंसिटिव पार्ट होते हैं। जी हां, नाखून और बाल के अलावा भी कुछ अन्‍य अंग होते हैं। तो आइए जानते हैं शरीर के कौन-से अंग है जिन्हें छूने से आपको इंफेक्शन हो सकता है -


नाखून - छोटे बच्चों में नाखून खाने की आदत बहुत होती है जिससे पेट में संक्रमण सबसे तेजी से होता है। जैसे पेट दुखना, अपच की समस्या होना, भूख नहीं लगना या बहुत अधिक भूख लगना। छोटे बच्चों के नाखून छोटे रहेंगे तो समस्या से निजात मिल सकती है। वहीं लड़कियां नाखून बढ़े रखती है लेकिन अगर उनकी सफाई नहीं की जाती है तो वह संक्रमण का गढ़ बन सकता है। क्योंकि नाखून में जमे जर्म्‍स खाने के दौरान सीधे पेट में जाते हैं। इससे किसी भी आयु वर्ग को सबसे पहले पेट की समस्या होगी।

- आंखें मसलना - जब आंखों में खुजली होती है तो सहन नहीं होता है और उसे जोर-जोर से मसलते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करें। आंखे बहुत सेंसिटिव होती है। हो सकता है आपके हाथों में धूल लगी हो पर वो दिख नही रही है लेकिन आंखों में गीलापन होने से गंदगी जल्दी से फैलती है। और इसे जितना ज्यादा मसलते हैं वह लाल हो जाती है। अंदरूनी तौर पर आंखों में कुछ भी हो सकता है। इसलिए भूलकर भी आंखों को नहीं मसले।

- चेहरे पर फुंसियों से परेशान - आप कांच में अपना चेहरा देख लीजिए। ताकि आपको संतुष्ठि हो जाएगी कि सबकुछ ठीक है। लेकिन बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से खुजली होना या फुंसियां उभर सकती है। बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से हाथों में लगी डस्‍ट सीधे चेहरे पर लगती है। और उससे चेहरे पर इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

- कानों में उंगली नहीं करें - जिन्हें कान में खुजली होती है वे उंगली से कान को साफ करते हैं। लेकिन ऐसा करने पर ईयर कैनाल पर असर पड़ता है। और वह भी खराब भी हो सकता है। बहुत अधिक और बार-बार खुजली होने पर आप डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

- नाक में उंगली - नाक में डालकर आप गंदगी साफ कर रहे हैं तो ऐसा जरा भी नहीं है। दरअसल, ऐसा करके आप बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। नाक के अंदर जमा पदार्थ जर्म्‍स को अंदर जाने से रोकता है। उसके होने से शरीर के अंदर जर्म्‍स नहीं जाते हैं। आपके हाथों में लगी गंदगी नाक में जानें से किसी भी प्रकार का खतरा हो सकता है। नाक को साफ करने के लिए सेनेटाइज टिश्यू का प्रयोग कर सकते हो। साथ ही डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

- मुंह में हाथ नहीं डाले - अगर आपके दांतों में कभी कुछ फंस जाता है तो कभी भी उसे हाथों से निकालने की कोशिश नहीं करें। आपके हाथों में जर्म्‍स होते हैं। आपको भी ध्यान नहीं रहता है आपने हाथ कब और कहां टच किया था। इसके लिए स्‍टीक का प्रयोग भी कर सकते हैं। बॉडी में संक्रमण नाक और मुंह के द्वारा ही सबसे पहले और सबसे जल्दी प्रवेश करते हैं।

- एनल पर हाथ नहीं लगाएं - यह बॉडी का सेंसेटिव पार्ट है। लेकिन इसे छूने से संक्रमण हो सकता है। यहां पर बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इस जगह पर हाथ लगाने के बाद बॉडी के अन्य अंगों पर हाथ लगाते हैं तो खतरा बढ़ जाता है।

ALSO READ: क्या है ‘एट-होम कोरोना टेस्ट’, क्‍या घर में इसका इस्तेमाल करना चाहिए, यह नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को पकड़ सकेगा या नहीं?

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments