Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नजरअंदाज ना करें पेट की सूजन को, हो सकता है गंभीर रोग, 5 काम की बातें जरूर पढ़ें

Webdunia
क्या आपके पेट पर सूजन है? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए ही है। पेट पर सूजन अगर पहली बार आई है या फिर बेहद कम देखने को मिलती है, तब तो ठीक है। लेकिन यदि अक्सर आप इस समस्या को महसूस करते हैं, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि ये 5 तरह के कैंसर पेट की सूजन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं - 
 
1 लिवर की समस्या - लिवर की खराबी के कारण भी पेट पर सूजन नजर आती है जिससे पेट अक्सर फूला हुआ नजर आता  है। यह हेपेटाइटिस, अत्यधि‍क अल्कोहल का सेवन, दवाईयां या फिर लिवर कैंसर के परिणामस्वरूप भी हो सकता है।
 
2 आंत की समस्या - अगर पेट फूलने के साथ ही कठोर भी हो और आप उल्टी, जी मचलाना, कब्जियत जैसी समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं, तो यह आंत की गड़बड़ी या आंत में ट्यूमर के कारण भी हो सकता है। 
 
3 पेट का कैंसर - हालांकि पेट के कैंसर को आसानी से पहचाना नहीं जा सकता क्योंकि यह शुरूआती चरण में इसके लक्षण प्रदर्श‍ित नहीं होते, लेकिन पेट का फूलना अंदरूनी हिस्से में अवांछित परिवर्तन को दर्शाता है। इस स्थि‍ति में उल्टी, मतली, वजन का कम होना और अन्य संक्रमण का खतरा होता है।
 
4 अग्नाशय का कैंसर -  अग्नाशय यानि पैंक्रियाज ग्रंथि का कैंसर पेट पर सूजन के साथ-साथ पीलिया के लक्षणों को प्रदर्श‍ित करता है। यह काफी घातक हो सकता है और वजन में लगातार कमी के साथ आप भूख की कमी, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस करते हैं। 
 
5 गर्भाशय का कैंसर - कुछ मामलों में पेट का फूला रहना या भरा रहना गर्भाशय के कैंसर के लक्षणों में शामिल होते हैं। इस स्थि‍ति में योनि या पेट के निचले हिस्से में दर्द और पहले से अधि‍क भराव महसूस होता है। सामान्यत: 50 से अधि‍क उम्र की महिलाएं या गंभीर स्थि‍ति वाली महिलाएं इसका शि‍कार हो सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

Show comments