Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आप करते हैं नियमित एक्सरसाइज, जानिए 6 बड़े फायदे

Webdunia
एक सेहतमंद और निरोगी काया पाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। चाहे बात तनाव से राहत पाने की करें या फिट रहने की एक्सरसाइज हर मायने में सिर्फ फायदा ही पहुंचाती है, तो आइए जानते हैं एक्सरसाइज से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में....
 
1 एक्सरसाइज हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है, और शरीर में खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है, जिससे आप स्वस्थ तो रहते ही हैं, सही ब्लड सप्लाई मिलने से दिमाग भी सक्रिय रूप से कार्य करता है, और नई ब्रेन सेल्स बनने में भी मदद मिलती है।
 
2 एक्सरसाइज ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नियमित एक्सरसाईज करने से हाईब्लडप्रेशर तकरीबन 75 प्रतिशत तक कम हो जता है। इसके अलावा ऐरोबिक्स भी ब्लडप्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 
 
3  नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और एक्सरसाईज के बाद आराम करते समय भी कैलोरी बर्न होती है, जिससे तेजी से वजन कम होता है। इसके अलावा एक्सरसाईज आपकी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करके आपको अधिक समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती है।
 
4  एक्सरसाइज करने से तनाव व डिप्रेशन के साथ ही अन्य मानसिक समस्याएं खत्म हो जाती है। एक शोध के अनुसार नियमित एक्सरसाईज का असर एंटीडिप्रेशन दवा की तरह होता है। सप्ताह में कुछ दिन लगभग आधा घंटा एक्सरसाईज करने से डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार आता है।
 
5  एक्सरसाइज आपको शारीरिक दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इससे पीठ दर्द और हाथ पैरों में दर्द व खिंचाव होने की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
 
6  नियमित एक्सरसाइज से रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम होता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम कर एचडीएल कोलेस्ट्रॉल या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे हृदय अधि‍क मात्रा में ब्लड पंप करता है, और हम अधि‍क मात्रा में ऑक्सीजन ले पाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments