Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अखिलेश बोले, किसानों के अपमान से देश का हर नागरिक आक्रोशित

Webdunia
बुधवार, 26 मई 2021 (15:50 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार के अहंकार के कारण हो रहे किसानों के अपमान से देश का हर नागरिक आक्रोशित है। अखिलेश ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'काला दिवस' मना रहे किसानों का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में कहा बहाकर अपना ख़ून-पसीना जो दाने पहुंचाता घर-घर, काला दिवस मना रहा है, आज वो देश का हलधर।

ALSO READ: किसान आंदोलनः 6 महीने से डटे किसान, क्यों नहीं निकल रहा समाधान?
 
किसान एकता मोर्चा हैशटैग से किए गए इसी ट्वीट में अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है। हमारे हर निवाले पर किसानों का क़र्ज़ है। 
 
गौरतलब है कि विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने प्रदर्शन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को 'काला दिवस' मना रहे हैं। किसान पिछले साल नवंबर से नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
किसानों के विभिन्न 40 संगठनों को मिलाकर बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गतिरोध पर बातचीत शुरू करने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा था। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच अनेक दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन वह बेनतीजा ही रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

बांद्रा में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्‍यादा धमकियां

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

આગળનો લેખ
Show comments