Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मनोज तिवारी का बड़ा बयान, AAP पार्षद ने की थी दिल्ली दंगों की अग्रिम तैयारी

मनोज तिवारी का बड़ा बयान, AAP पार्षद ने की थी दिल्ली दंगों की अग्रिम तैयारी
, गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (23:39 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांद बाग इलाके के दंगों में आप पार्षद ताहिर हुसैन की भूमिका के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को दरकिनार करने की मांग की। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी पार्टी का हो।
 
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि हुसैन के घर से पेट्रोल बम, पत्थरों से भरे बोरे, तेजाब के पाउच और अन्य सामानों की बरामदगी से दंगों के पीछे की एक बड़ी साजिश उजागर हुई है।
 
उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें वाहन, मकान और दुकान शामिल हैं।
 
तिवारी ने आरोप लगाया कि आप पार्षद ने दिल्ली में अग्रिम तैयारी की थी लेकिन आप इसे ढकने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी का दोहरा रवैया लोगों के समक्ष उजागर हो गया है। हुसैन ने दंगों में अथवा गुप्तचर ब्यूरो के कर्मचारी की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा क्षेत्र में लगी आग, बारूदी सुरंगों में धमाके