Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शादीशुदा व्यक्ति ने किशोरी का दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया, भय दिखाया फिर वीडियो पिता को भेजा

Webdunia
बुधवार, 31 अगस्त 2022 (20:34 IST)
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो आरोपी द्वारा पीड़िता के पिता के मोबाइल पर भेजने का मामला सामने आया है। 
 
ताजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित किशोरी (16) के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही आईटी एक्ट और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पॉक्सो) में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि गब्बर नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, जो कि शादीशुदा है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी को अपने जाल में फंसाने के बाद इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी से बलात्कार करते हुए वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने का प्रयास भी किया।
 
कुमार ने बताया कि जब पीड़ित किशोरी ने युवक की बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो उसके पिता के मोबाइल फोन पर भेज दिया।
 
उन्होंने बताया कि पिता ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले मामला दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ