Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धोनी ने मैदान में ही मनाया जन्मदिन का जश्न, विकेट के पीछे किया 4 खिलाड़ियों का शिकार

धोनी ने मैदान में ही मनाया जन्मदिन का जश्न, विकेट के पीछे किया 4 खिलाड़ियों का शिकार
, रविवार, 7 जुलाई 2019 (00:32 IST)
लीड्स। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 38 वर्ष के हो गए। अपने जन्मदिन के कुछ ही घंटों पहले उन्होंने हेडिंग्ले के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपना जन्मदिन जबरदस्त अंदाज में मनाया।
 
श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 264 रन बनाए। श्रीलंका ने मैच में जो 7 विकेट गवाएं उनमें से पहले 4 विकेटों में धोनी का बड़ा योगदान था।
 
धोनी ने बुमराह की गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (10) का कैच लपककर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने कुशल परेरा का कैच भी बुमराह की ही गेंद पर लपका। कुछ ही देर बाद आविष्‍का फर्नांडो 20 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे।
 
अगले ही ओवर में कुशल मेंडिस रवींंद्र जडेजा की गेंद पर चूक गए और धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। इस तरह मैच में चार शिकार कर धोनी ने मैदान पर ही अपने जन्मदिन का जश्न मना लिया।    

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले, भगवा गौरवशाली भारतीय रंग