Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नगालैंड सरकार ने की 11 जुलाई से 7 दिन के अनलॉक-2 की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (22:40 IST)
कोहिमा। नगालैंड सरकार ने गुरुवार को राज्य में 11 जुलाई से 7 दिन के अनलॉक के दूसरे चरण की घोषणा की। सरकार के प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने यह जानकारी दी। इससे पहले राज्य में एक जुलाई से 10 दिन के पहले चरण के अनलॉक की घोषणा की गई थी।

राज्य के योजना एवं समन्वय मंत्री क्रोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीफियू रियो की अध्यक्षता में कोविड-19 संबंधी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में और अधिक पाबंदियों के साथ अनलॉक के दूसरे चरण का फैसला किया गया।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
क्रोनू ने बताया कि समिति ने दुकानों को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक खोलने की इजाजत दी है। खेल गतिविधियों की भी अनुमति होगी जिसमें अधिकतम 100 लोग जमा हो सकेंगे।
ALSO READ: सावधान! पालतू जानवरों के अपने मालिकों के जरिए Coronavirus से संक्रमित होने का खतरा
उन्होंने कहा कि बाहर से राज्य में आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। इसके लिए जांच प्रवेश से 72 घंटे से अधिक पहले की नहीं होनी चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments