Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाराष्ट्र में 1 दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 6364 नए मामले आए, 198 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (23:30 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है। राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 6364 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों के मामले सामने आए हैं जबकि 198 लोगों की जान चली गई। यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 92 हजार 990 हो चुका है ज‍बकि कुल मौतों की संख्या बढ़कर 8376 हो गई है।
 
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह पहला मौका है जब‍ कोरोना के 6364 से मामले सामने आए हैं। विभाग ने बताया कि इससे पहले गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 6330 मामले सामने आए थे।
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद शुक्रवार को 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर राज्य में 1 लाख 4 हजार 687 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10 लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में शुक्रवार को मरने वाले 198 लोगों में से 150 की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है जबकि शेष मौत उससे पहले हुई हैं।
 
बयान में कहा गया है कि ठीक होने की दर प्रदेश में 54.24 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 4.34 प्रतिशत है।इसमें बताया गया है कि प्रदेश में पांच लाख 89 हजार 448 लोग घर में क्वारेंटाइन में है जबकि 42,371 संस्थागत क्वारेंटाइन में हैं ।
 
नए मामलों में मुंबई में 1338, पुणे शहर में 698 जबकि औरंगाबाद शहर में 175 मामले शामिल हैं। मुंबई में 69 लोगों की मौत भी हुई है। 
 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का आंकड़ा इस प्रकार है- कुल मामले 1,92,990, नए मामले 6,364, मौत 8,376 ठीक हुए 1,04,687, इलाज चल रहा है 79,927, कुल लोगों की जांच 10,49,277।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments