Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद 5.03 लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई वतन वापसी

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (08:20 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 7 मई से शुरू हुए 'वंदे भारत' अभियान के तहत 5.03 लाख से अधिक भारतीय वतन लौटे हैं।
 
इस अभियान के तहत 137 देशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लाया गया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि शुरू में सिर्फ 2 लाख फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य था लेकिन इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
ALSO READ: विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वंदे भारत' अभियान के तहत 3.6 लाख से अधिक भारतीय वापस आए
अभियान का पहला चरण 7 मई से 15 मई तक चला। मिशन के तहत वापसी का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक चला। हालांकि सरकार ने इस चरण को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया। तीसरा चरण 11 जून से 2 जुलाई तक चला। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मिशन शुरू होने के बाद से 137 देशों से कुल 5,03,990 भारतीय वतन लौटे हैं।
 
सबसे ज्यादा केरल में 94,085 लोग आए। इसके बाद उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्रप्रदेश में लोग लौटे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments