Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Cloud EV से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स

Cloud EV  से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स
, गुरुवार, 16 मई 2024 (20:01 IST)
MG Motor  जल्द ही एक नई कार बाजार में लॉन्च करने जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी 2024 की दूसरी छ:माही से हर 3 से 6 महीने के अंदर एक नया व्हीकल लॉन्च करेगी। एमजी मोटर्स अब अपनी एंट्री लेवल ईवी कार Comet के बाद इस सेगमेंट में अपनी नई कार लेकर आ रही है। खबरों के अनुसार कंपनी की इस नई कार का नाम MG Cloud EV रखा गया है।
webdunia

यह कार शुरुआती कीमत 20 लाख रुपए एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाएगी। कार में क्यूट हेडलाइट मिलेंगी। इसके फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल दी गई हैं।
यह कार दिखने में हाई क्लास लुक देती है। इसमें 37.9kWh और 50.6kWh दो बैटरी पैक मिलेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर अलग-अलग बैटरी पैक पर 360 km से लेकर 460 km तक चलेगी। कार में हाई पिकअप के लिए 134 hp की पावर दी गई है।
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो यह पांच सीटर कार है, इसमें ऑटो एसी का फीचर मिलेगा। कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Share Market : Sensex 676 अंक उछला, Nifty भी 22400 के पार