Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जनहित में जारी की कहानी: कंडोम बेचने वाली लड़की के किरदार में नुसरत भरुचा

जनहित में जारी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो घर खर्चा चलाने के लिए विरोध के बावजूद कंडोम बेचने का काम करती है।

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (15:58 IST)
जनहित में जारी फिल्म की कहानी एक युवा लड़की नीति (नुसरत भरुचा) के बारे में हैं जो जीवन-यापन के लिए कंडोम बेचने का काम करती है। उसका सामाजिक प्रतिरोध भी होता है, लेकिन यह बात उसके बढ़ते कदमों को रोक नहीं पाती। वह पूछती है कि क्या वह बुरा काम कर रही है? लड़की है तो कंडोम नहीं बेच सकती? वह लोगों को सुरक्षा का उपयोग करने के महत्व के बारे में बताती है।
नीति का एक बॉयफ्रेंड भी है। दोनों की बात पक्की हो जाती है तो होने वाले ससुर नीति से पूछते हैं कि वह क्या काम करती है, जिसे बॉयफ्रेंड घूमा-फिरा कर बताता है। शादी के पहले पोल खोल जाती है कि नीति कंडोम बेचती है। इससे उसके ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो जाते हैं। घोर विरोध करते हैं। नीति कहती है कि यदि वे साबित कर दें कि वह गलत काम कर रही है तो वह नौकरी छोड़ देगी। 
इस सामाजिक-कॉमेडी ड्रामा में संदेश भी दिया गया है कि भारत में कंडोम का उपयोग न करने से कई लड़कियों को गर्भपात कराना पड़ता है और इस वजह से कई लड़कियों को जान से हाथ भी धोना पड़ता है। फिल्म में संदेश को कॉमेडी के साथ पेश किया गया है। 


 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ