Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अजय-आमिर की फिल्म इश्क क्यों छोड़ दी थी करिश्मा-माधुरी और अमिताभ ने?

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (12:47 IST)
Photo : Twitter

1997 की 28 नवंबर को इंद्र कुमार की फिल्म 'इश्क' रिलीज हुई थी जिसमें आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला जैसे सितारे थे। फिल्म के कई गाने सुपरहिट रहे थे और दर्शकों ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाब बनाया था। 
 
1997 में कमाई के मामले में दिल तो पागल है और बॉर्डर के बाद 'इश्क' का नंबर था। फिल्म को युवाओं ने काफी पसंद किया था। इस हल्की-फुल्की फिल्म में जॉनी लीवर, सदाशिव अमरापुरकर, मोहन जोशी, दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी थे। 
 
इस फिल्म को जब प्लान किया गया था तो हीरोइन के रूप में करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित को चुना गया था। माधुरी दीक्षित के साथ इंद्र कुमार दिल, बेटा जैसी कामयाब फिल्म बना चुके थे और एक बार फिर माधुरी को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन माधुरी वो डेट्स नहीं दे पाईं जो इंद्र कुमार चाहते थे। इसलिए माधुरी को फिल्म से अलग होना पड़ा। 
 
करिश्मा कपूर ने यह फिल्म करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वे अजय देवगन के अपोजिट काम नहीं करना चाहती थीं। संभवत: उस समय अजय और उनके रोमांस की खबरें खूब फैल रही थीं और इस बात को ज्यादा हवा नहीं देने के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी हो। 
 
फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी चुना गया था। इंद्र ने अमिताभ के लिए महत्वपूर्ण भूमिका लिखी थी जिसमें वे इन चारों लवर्स को एक करने की कोशिश करते हैं। 
 
कुछ समस्या के चलते अमिताभ ने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया। आखिरकार इंद्र कुमार ने वो अमिताभ वाला कैरेक्टर ही फिल्म से हटा दिया। 
 
10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। |

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments