Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राधे में यह एक्ट्रेस निभाएंगी सलमान खान की मां का किरदार

Webdunia
सोमवार, 4 नवंबर 2019 (15:07 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बीते दिनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की अनाउंसमेंट की थी। यह फिल्म अगले ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में सलमान खान ने फ़िल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया जिसमें वह फ़ुल एक्शन अवतार में दिखाई दिए।


फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान एकबार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म राधे के लिए सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां की तलाश भी पूरी हो गई है। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब को साइन किया गया है। ये पहली बार होगा जब सलमान और जरीना साथ काम करेंगे।
 
ALSO READ: ईद 2020 पर सलमान खान से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, राधे से टक्कर लेने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी लक्ष्मी बॉम्ब
 
जरीना वहाब की फैमिली से सलमान खान के काफी अच्छे रिलेशन हैं। आदित्य पंचोली, सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। साथ ही जरीना और आदित्य के बेटे सूरज पंचोली को बॉलीवुड फिल्म हीरो से सलमान ने ही लॉन्च किया था। फिल्म के लिए सलमान लंबे टाइम तक सूरज के मेंटर रहे थे।

फिल्म राधे की बात करें तो पहले कहा जा रहा था यह फिल्म सलमान की वॉंटेड का सीक्वल है। लेकिन फिर दबंग 3 के ट्रेलर के दौरान सलमान ने खुद साफ किया कि उनकी ये फ़िल्म वॉंटेड का सीक्वल नहीं है।
 
फिल्म राधे कोरियन फिल्म The Outlaws का हिन्दी रीमेक है। फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments