Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के लिए इतने किलो वजन बढ़ाएंगे विक्की कौशल

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (16:58 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर के साथ वह इस फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

 
बताया जा रहा है कि फिल्म में अपनी भूमिका के हिसाब से खुद को ढालने के लिए विक्की कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विक्की इस फिल्म के लिए अपना वजन 120 किलो तक बढ़ाएंगे। विक्की पौराणिक कथा पर आधारित साइंस फिक्शन फिल्म 'अश्वत्थामा' के लिए अपनी शारीरिक संरचना में बदलाव ला रहे हैं।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
निर्देशक आदित्य ने विक्की की भूमिका को लेकर एक इंटरव्यू में बताया, फिल्म में मार्शल कॉम्बैट के अलग-अलग फॉर्म्स में कुशलता हासिल करना, हथियारों की ट्रेनिंग इत्यादि चीजों को पूरा करना मुश्किल भरा काम है। अभी उनका वजन 76 किलो है और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए उन्होंने अपना वजन 95 किलो तक बढ़ाया था।
 
आदित्य ने आगे बताया कि विक्की फिल्म के लिए अपना वजन 115-120 किलो तक बढ़ाएंगे। आदित्य के मुताबिक, विक्की ने अपनी फिजिकल ट्रेनिंग को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जब विक्की किसी चीज पर अपना ध्यान लगाते हैं तो उसे पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं।
 
खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल से जुलाई के बीच में शुरू हो सकती है। फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में दिखने वाली हैं। फिल्म में अश्वत्थामा को आधुनिक दौर में सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाएगा। फिल्म के सीन को फिल्माने के लिए VFX तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
आदित्य ने बताया कि उनकी टीम सुरक्षा के मद्देनजर जून तक कोरोना वायरस के वैक्सीन की डोज ले लेगी। फिल्म को पूर्वी यूरोप के लोकेशंस में शूट किया जा सकता है। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करेंगे। यह फिल्म 2022 में रिलीज हो सकती है। 
 
इस फिल्म में विक्की महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य के बेटे थे जिन्हें अमरता का वरदान मिला हुआ था। विक्की के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। वह मानुषी छिल्लर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' बताया जा रहा है। इसके अलावा वह सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments