Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूही का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा तीसरा दिन?

रूही का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा तीसरा दिन?
, रविवार, 14 मार्च 2021 (16:25 IST)
कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच देश में सिनेमाघर एक बार फिर खुल चुके हैं। जिसके बाद राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरूण शर्मा की 'रूही' लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। यह फिल्म 11 मार्च शिवरात्रि के दिन रिलीज हुई।

 
फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले दिन 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा और उछाल आया और इसने 3.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शनिवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा हुआ है।
 
फिल्म ने तीन दिन में 8.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब माना जा राहा है कि फिल्म रविवार को भी अच्छा बिजनेस कर सकती है। रूही लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है।
 
webdunia
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के केस का राजकुमार और जाह्नवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है। साथ ही अभी भी कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल रहे हैं। इसका भी काफी असर पड़ा है। 
 
रूही की कहानी एक चुड़ैल की है जिसकी शादी वाले घर पर नजर रहती है। जैसे ही दुल्हा सो जाता है वह दुल्हन को अपने साथ ले जाती है। इस चुड़ैल को भगाने की जिम्मेदारी राजकुमार राव और वरुण शर्मा लेते हैं। दोनों जाह्नवी को किडनैप कर लेते हैं और उसके अंदर से चुड़ैल भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इन सभी के बीच हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जोमेटो डिलीवरी बॉय के सपोर्ट में आगे आईं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- ये अमानवीय, शर्मनाक और दर्दनाक