Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप' का डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (14:38 IST)
विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अब तक डरावनी फिल्मों की कहानी हॉन्टेड हाउस, बंगलों और कभी किसी खास इलाके के भूतिया या रहस्यमयी होने की होती थी। लेकिन इस बार निर्देशक भानुप्रताप सिंह ने एक जहाज को चुना है जो सुपर नैचुरल या ईवल पॉवर से इफेक्टेड है।

ALSO READ: सलमान खान बनाएंगे हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स' का रीमेक!
 
ट्रेलर में एक नई कहानी के साथ डर को परोसा गया है। करण जौहर ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, डर ने आपके करीब तट पर अपना लंगर डाल दिया है। जिसका मतलब है कि फिल्म व्यूअर्स को भयभीत करने का माहौल बनने लगा है।
 
फिल्म की कहानी 'सी बर्ड' नाम के एक ऐसे शिप के बारे में है जो मौसम खराब होने की वजह से मुंबई के जुहू बीच पर आ जाता है, और इसके सर्वेइंग ऑफिसर पृथ्वी जो विक्की कौशल बने हैं शिप की जांच पड़ताल करने के लिए उसमें खोजबीन करने जाते हैं। शिप का दौरा करने के बाद, विक्की कई डरावनी चीजों का अनुभव करना शुरू कर देते हैं। 
 
इस फिल्‍म में विक्‍की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं। हालांकि ट्रेलर में भूमि की एक भी झलक नजर नहीं आई। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। ये फिल्म तीन फिल्मों की एक सीरीज है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को शशांक खेतान-करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments