Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वरुण धवन की मौसी का निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (11:48 IST)
लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मौसी का निधन हो गया है। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अपनी मौसी के साथ वरुण ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए गायत्री मंत्र लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मौसी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

 
वरुण ने मौसी के लिए मैसेज लिखा, 'लव यू मौसी, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' वरुण के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी मौसी को श्रद्धांजलि दी है।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, भगवान आपके परिवार को ये दुख सहन करने की हिम्मत दे। तो वहीं, मलाइका अरोरा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, जोया अख्तर, रेमो डिसूजा जैसे फिल्मी सितारों नें एक्टर को दुख की इस घड़ी में हिम्मत और शांति मिलने की कामना की है।
 
बता दें कि वरुण अपनी मौसी के काफी करीब थे। पिछले साल मदर्स डे के मौके पर वरुण ने अपनी मौसी को भी विश किया था। उन्होंने अपनी मां और मौसी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी मदर्स डे मेरी मां और मौसी को क्योंकि मौसी हैं मां जैसी।'
 
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार वह फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'कुली नंबर 1' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी डेट पोस्टपोन हो गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments