Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महज 14 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

महज 14 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 जनवरी 2023 (11:42 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगर तुनिषा आज जिंदा होती तो वह अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती। हालांकि अपने पिता के निधन के बाद से ही तुनिषा अपना बर्थडे नहीं मनाती थीं।

 
तुनिषा के निधन से इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। तुनिषा शर्मा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें....
 
webdunia
तुनिषा शर्मा महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह सबसे पहले टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी फेम मिला था। 
 
webdunia
तुनिषा शर्मा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभानअल्लाह जैसे शोज में भी काम किया। टीवी शोज के अलावा तुनिषा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। उन्हें फितूर, बार बार देखो, दबंग 3 और कहानी 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था।
 
तुनिषा ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनके म्यूजिक वीडियो में हीरिये, मन बसिया, तू बैठा मेरे सामने शामिल है। तुनिषा इन दिनों 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' में नजर आ रही थीं। इसी शो के सेट पर उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बॉलीवुड का ही क्यों, नेताओं या भ्रष्ट लोगों का भी बायकॉट कीजिए: दिब्येंदु भट्टाचार्य