Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, मिला इतना रिटर्न

सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, मिला इतना रिटर्न

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 जनवरी 2023 (11:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के बाद लंदन में बस चुकी हैं। हालांकि, सोनम का अक्सर मुंबई आना-जाना लगा रहता है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे वायु को भी मुंबई में ही जन्म दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि सोनम कपूर ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है।

 
सोनम कपूर का अपार्टमेंट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था। खबरों के अनुसार सोनम ने अपना फ्लैट 32.5 करोड़ रुपए में बेचा है। उन्होंने इसे जून 2015 में खरीदा था। इस लग्जरी फ्लैट में चार कार पार्किंग स्लॉट हैं और फ्लैट का निर्मित क्षेत्र 5,533 वर्ग फुट है।
 
खबरों की मानें तो सोनम ने यह फ्लट 31.48 रुपए में खरीदा था। यानी की सोनम कपूर ने इस फ्लैट को बेचकर कुछ खास मुनाफा नहीं कमाया है। हालांकि वह इस फ्लैट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती थीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। जल्द ही शोम मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मेरे 3 सवालों का जवाब दे दीजिए : गजब का चुटकुला है ये