Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'वॉर' में टाइगर श्रॉफ चलाएंगे दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनगन

'वॉर' में टाइगर श्रॉफ चलाएंगे दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनगन
बॉलीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद माचो मैन रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म 'वॉर' बना रहे हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसमें दोनों सितारों का बेहतरीन एक्शन देखने को मिला था।


सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वह इस फिल्म में एक्शन के उस स्तर को छूने जा रहे हैं जिसे भारतीय दर्शकों ने आज तक नहीं देखा होगा। इस फिल्म में टाइगर दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनगन में से एक गैटलिंग चलाते नजर आएंगे।
 
webdunia
सिद्धार्थ ने बताया, 'एक सीन के लिए हमने दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनगन गैटलिंग को मंगवाया और टाइगर के लिए एक एक्शन दृश्य को कोरियोग्राफ किया। यह एक ऐसा सीन है जिसमें टाइगर को सैन्य हथियार के इस सबसे शक्तिशाली हथियार के साथ शहर को तहस-नहस करते हुए दिखाया जाएगा।'

बता दें कि गैटलिंग रैपिड फायर स्प्रिंग लोडेड है और इसे हाथ से चलाई जाने वाली सबसे बेहतरीन हथियारों में से एक माना जाता है। ये आधुनिक मशीन गन और रोटरी तोप का एक नया स्वरूप है।
 
सिद्धार्थ, टाइगर को आसाधारण हीरो मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों को कुछ ऐसा दिखाना चाहते थे जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। यशराज बैनर तले बन रही वॉर में वाणी कपूर भी नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पति साहिल सांघा से अलग हुईं दीया मिर्जा, सोशल मीडिया पर लिखा- हमेशा दोस्त रहेंगे