Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम वाला आलीशान घर, जॉन अब्राहम के भाई कर रहे इंटीरियर डिजाइन

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम वाला आलीशान घर, जॉन अब्राहम के भाई कर रहे इंटीरियर डिजाइन
, गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (17:06 IST)
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है। टाइगर का यह घर कितना आलीशान है इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उनके नए घर में 8 बेडरूम हैं।


वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि टाइगर इस नए घर में जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं। टाइगर के इस नए घर को सजाने और इसके इंटीरियर में उनकी मां आयशा श्रॉफ मदद कर रही हैं। आयशा श्रॉफ घर की एक-एक चीज को अपनी देखरेख में करवा रही हैं। साथ ही घर की सजावट कैसी हो इसका भी पूरा ख्याल रख रही हैं। 
एक रिपोर्ट के अनुसार टाइगर अपने माता-पिता के साथ अपने नये फ्लैट में शिफ्ट होंगे। इतना ही टाइगर अपने इस घर में ही एक जिम बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।

webdunia
खबरों के अनुसार टाइगर कुछ समय से एक अच्छी प्रॉपर्टी की तलाश में थे और अब उन्हें ये मिल गई है। टाइगर ने इसी महीने की शुरुआत में ये नया घर खरीदा है। टाइगर के इस नए घर को लेकर उनका परिवार खासा उत्साहित हैं।

बताया जा रहा है कि टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सितारों के घर डिजाइन कर चुके हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। टाइगर जल्द ही फिल्म 'बागी 3' में दिखाई देंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जैकी श्रॉफ ने खरीदी चमचमाती रॉयल एनफील्ड, इतनी है कीमत