Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस वजह से Varun Dhawan ने छोड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक!

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (11:44 IST)
हॉकी लेजेंड मेजर ध्यानचंद की बायोपिक पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। शुरुआत में करण जौहर ने इस बायोपिक के राइट्स खरीदे और इसे शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन इस फिल्म को लेकर बहुत डिले होता चला गया। अब रॉनी स्क्रूवाला ने इस बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं और 2022 तक इसे बहुत बड़े स्केल पर शुरू करने जा रहे हैं। 

 
खबरे थी कि वरुण धवन इस फिल्म में हॉकी खेलते नजर आएंगे। उन्हें हॉकी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का प्रस्ताव मिला था। वरुण ने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई थी। वह इसे लेकर इसलिए भी बेहद उत्साहित थे क्योंकि वरुण पहली बार किसी बायोपिक में काम करने जा रहे थे, लेकिन अब वह अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
 
खबरों के मुताबिक वरुण अब इस फिलम का हिस्सा नहीं होंगे। डेट्स ना होने की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला लॉकडाउन के बाद फौरन फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते थे, लेकिन वरुण ने पहले से ही कई फिल्मों को लेकर कमिटमेंट किया हुआ है।
 
वरुण को कहानी बेहद पसंद थी, लेकिन इसकी तैयारी और शूट में समय बहुत ज्यादा लगता। लिहाजा वरुण को फिल्म के लिए मना करना पड़ा। ध्यानचंद को खेल जगत की दुनिया में 'दद्दा' कहकर पुकारते हैं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932, 1936 में हुए ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। करीब 185 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इनमें 400 से अधिक गोल किए। मेजर ध्यानचंद के प्रशंसकों में जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन भी थे। 
 
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्हें फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी देखा जाएगा। वरुण जल्द ही फिल्म 'रणभूमि' में नजर आएंगे। वह फिल्म 'सनकी' में भी नजर आ सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments