Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Shreya Ghoshal के घर गूंजी किलकारी, सिंगर ने बेबी बॉय को दिया जन्म

Shreya Ghoshal के घर गूंजी किलकारी, सिंगर ने बेबी बॉय को दिया जन्म
, शनिवार, 22 मई 2021 (18:25 IST)
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। श्रेया ने 22 मई की दोपहर बेबी बॉय को जन्म दिया है। उन्‍होंने अपने पति शिलादित्‍य के साथ बेटे का वेलकम किया। सिंगर ने इंस्‍टाग्राम पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

 
श्रेया ने पोस्‍ट किया, 'भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्‍य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को थैंक्‍यू।'
 
श्रेया घोषाल की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जैसे ही श्रेया ने पोस्‍ट किया, फैंस और सिलेब्रिटीज उन्‍हें बधाई देने लगे। सिंगर नीति मोहन लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। यह बेहद अच्‍छी खबर है। उम्‍मीद है कि आप और बेबी स्‍वस्‍थ होंगे। बहुत सारा प्‍यार और परिवार की ओर से शुभकामनाएं।' 
 
बता दें, श्रेया ने मार्च में अपनी एक बेबी बंप वाली तस्‍वीर के साथ प्रेग्‍नेंसी की जानकारी दी थी। श्रेया ने लिखा था, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए रोमांचित हैं। हमें खुद को जीवन के इस नए अध्याय के लिए तैयार कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' 
 
श्रेया घोषाल ने पांच फरवरी 2015 को अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। शिलादित्य इंजीनियर हैं। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Tanu Weds Manu Returns के 6 साल पूरे, इन 4 वजहों से Kangana Ranaut और R Madhavan की फिल्म बनी सुपरहिट