Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस शख्स के कहने पर 'द जंगल बुक' का हिस्सा बने थे इरफान खान

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (14:36 IST)
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। विदेश में काफी वक्त तक न्यूइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद अब इरफान पेट की समस्या (Colon infection) से जूझ रहे थे। बीते दिनों ही उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
इरफान खान के निधन बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों के ट्वीट्स का तांता लग गया है। जहां इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है तो वहीं, उनके फैंस अपने चहेते एक्टर के निधने से दुखी हैं। इरफान खान ने अपने फिल्मी सफर में बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी। उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम रही जो हाल ही में रिलीज हुई थी।

ALSO READ: ‘बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में’, इरफान खान के 10 दमदार डायलॉग्स
 
इरफान खान ने साल 2016 में आई बच्चों की एनिमेटेड फिल्म द जंगल बुक में भी काम किया था। इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ने एक खास शख्स के चलते हामी भरी थी। इस बारे में खुद एक्टर ने ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था। इरफान खान ने बताया था कि उन्होंने ये फिल्म अपने बेटे अयान के चलते साइन की।
 
इरफान के बेटे को द जंगल बुक कार्टून सीरिज काफी पसंद थी। इसीलिए वो उनके कहने पर इस फिल्म का हिस्सा बने थे। बता दें कि फिल्म में उन्होंने बल्लू नाम के भालू के किरदार के लिए अपनी आवाज दी थी। 
 
बता दें कि इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इंटरनेशल फिल्म से की थी। उनकी पहली फिल्म 'सलाम बॉम्बे' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। उस समय इरफान एनएसडी में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments