Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख और आर्यन खान के बाद अब यह बॉलीवुड स्टार भी देंगे 'द लॉयन किंग' के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज

Webdunia
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन के साथ स्टार पावर को जोड़ने के बाद डिजनी इंडिया ने अब अपनी आगामी लाइव-एक्शन फिल्म 'द लॉयन किंग' के हिंदी संस्करण के लिए आशीष विद्यार्थी, श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और असरानी को शामिल किया है। 
 
शाहरुख खान ने मुफासा के लिए तो वहीं आर्यन सिम्बा कैरेक्टर के लिए वॉइस ओवर किया हैं। अब आशीष विद्यार्थी खलनायक स्कार को अपनी आवाज देंगे, श्रेयस टिमोन की आवाज बनेंगे, संजय पुंबा होंगे और असरानी जजु होंगे। 
 
स्टूडियो एंटरटेनमेंट डिजनी इंडिया के मुख्या बिक्रम दुग्गल ने कहा, द लॉयन किंग एक ऐसी क्लासिक फिल्म है, जो डिजनी की दिल को छू लेने वाली कहानियों को सामने लाने का प्रतीक है।
 
उन्होंने आगे कहा, एक पिता और उसके बेटे और उनके दिल के रिश्ते की एक विचित्र कहानी, यह शेरों के गौरव की कहानी है जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगी। फिल्म लाइव-एक्शन फिल्म निर्माण तकनीक और अत्याधुनिक आभासी वास्तविकता तकनीक का एक अग्रणी मिश्रण है।
 
इस आधिकारिक घोषणा के बाद दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मिली जानकरी के मुताबिक, 'द लॉयन किंग' फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू भाषाओं में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म भारत में 19 जुलाई को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments