Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंशाल्लाह की कहानी हुई लीक, सलमान खान की ही पुरानी फिल्म जैसी?

इंशाल्लाह की कहानी हुई लीक, सलमान खान की ही पुरानी फिल्म जैसी?
जैसे ही सलमान खान की कोई फिल्म अनाउंस होती है वो तब तक चर्चा में रहती है जब तक रिलीज न हो जाए। अब 'भारत' के कलेक्शन भी थम से गए हैं और चर्चाएं भी। दबंग 3 को लेकर उतनी बातें नहीं हो रही हैं जितनी कि
सलमान को लेकर घोषित हुई इंशाल्लाह की। 
 
इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले संजय लीला भंसाली बना रहे हैं जिनके साथ सलमान के रिश्ते खट्टे-मीठे रहे हैं। सलमान ने अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से, 'खामोशी- द म्युजिकल' और 'हम दिल दे चुके सनम', भंसाली के साथ ही दी है। 
 
आलिया भट्ट भी इंशाल्लाह पर बातें होने का बड़ा कारण हैं। बॉलीवुड की टॉप 3 एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया पहली बार सलमान के साथ फिल्म करने जा रही हैं और दोनों की उम्र में खासा अंतर है। 
 
हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान इस फिल्म में फ्लोरिडा में रहने वाले बिज़नेसमैन बने हैं जबकि आलिया एक एक्ट्रेस के रोल में हैं जो गंगा किनारे बसे शहर की की रहने वाली हैं। 
 
अब कहानी की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि सलमान इसमें चालीस के आसपास के किरदार में हैं जो अब तक अविवाहित हैं। उनके पिता अमीर हैं और वे अपनी सारी जायदाद उसी शर्त पर सलमान को देने के लिए तैयार है जो किसी से लड़की से प्यार और शादी करे और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाए। 
 
पिता की इस शर्त को देखते हुए सलमान, आलिया को 'फेक रिलेशनशिप' के लिए तैयार करते हैं। फिल्म में सलमान का मनना है कि चूंकि आलिया फिल्म में एक अभिनेत्री के रोल में हैं इसलिए वे इस रिलेशनशिप में भी अच्छा अभिनय कर लेगी। 
 
नकली प्यार करते-करते दोनों सचमुच में प्यार करने लगते हैं और यही फिल्म की कहानी का सार है। जो सलमान के फैंस हैं वो जानते होंगे कि इस तरह की कहानी 'जानम समझा करो' की भी थी। यह फिल्म सलमान ने उर्मिला मातोंडकर के साथ की थी। 
 
तो क्या भंसाली 'जानम समझा करो' के आधार पर ही 'इंशाल्लाह' बना रहे हैं? हालांकि उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन बॉलीवुड में ये खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ग्राजिया मिलेनियल अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा अपना जलवा