Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद हुआ था जन्म

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (11:36 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के निधन से हर कोई सदमे में हैं। सुशांत के जाने का सबसे गहरा धक्का उनके पिता को लगा है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के बाद पहली बार उनके बारे में बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुशांत के लिए उन्होंने उनकी पत्नी ने मन्नत मांगी थी।

 
इसके साथ ही केके सिंह ने बताया कि सुशांत 2021 में शादी करने करने वाले थे। वहीं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी बताया कि वह सिर्फ मुंबई में ही नहीं, पटना में भी उनसे मिलने आईं थी। 
 
उन्होंने कहा, हमने मन्नत मांगी थी। 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। 4 लड़कियों में वह एक लड़का था। लेकिन वही जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं। मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है। लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था।
 
सुशांत सिंह के पिता ने कहा, जब सुशांत छोटे थे, तब वह अपनी सारी फीलिंग्स उनके साथ शेयर करता था, लेकिन पिछले कई सालों से वह एकांत में रहने लगा था, पूछने पर बस मुस्कुरा देता था। उन्होंने कहा, पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ, उसने किसी से कुछ बताया नहीं।
 
वहीं सुशांत की शादी के बारे में बात करते हुए उनके पिता ने कहा, इस पर बात हुई थी, उसने बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो जबकर लेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे। यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी। हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है। उन्होंने कहा, हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके।
 
केके सिंह ने सुशांत सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड रही अंकिता के बारे में भी कहा कि वह सिर्फ मुंबई में ही नहीं, पटना में भी उनसे मिलने आईं थी। वह सुशांत की लाइफ में इकलौती लड़की थीं जिन्हें उनके पिता जानते थे और वह रिया चक्रवर्ती के बारे में नहीं जानते थे। उन्होंने ये भी कहा कि वह कृति सेनन से भी मिले।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया और अगले ही दिन परिवार वापस पटना लौट गया, जहां एक्टर के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। बताया जा रहा है कि सुशांत काफी दिनों से डिप्रेशन में थे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments