Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पागल मकान मालिक बनकर दर्शकों को हंसाने आ रहे सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी आएंगी नजर

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (18:20 IST)
लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही वापसी करने जा रहे हैं। पहले खबरें थीं कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में वापसी करेंगे, लेकिन अब वह अपना एक अलग शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'कॉमेडी स्टार्स' है। इस शो में सुनील ग्रोवर एक पागल मकान मालिक के रोल में दिखेंगे।

 
खबरों के अनुसार ग्रोवर के इस शो में शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले, उपासना सिंह, परितोश त्रिपाठी, सिद्धार्थ सागर और जतिंद्र सूरी भी नजर आएंगे।शो में सुनील को एक पागल मकान मालिक का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा, जबकि शिल्पा, सुगंधा और साकेत सहित सभी सितारे किराएदारों की भूमिका में दिखेंगे। 
 
खबरों के मुताबिक शो की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने कहा, हम पहली बार डेली सीरीज कर रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर पागल मकान मालिक का किरदार निभाएंगे। जबकि बाकी सात सितारे उनके किराएदार बनेंगे। शो में सभी किराएदारों को घर में रहने के लिए मकान मालिक का मनोरंजन करना होगा, क्योंकि लॉकडाउन और कोरोना वायरस के समय उसके पास केबल कनेक्शन नहीं है और वह बाहर भी नहीं जा सकता।
बता दें कि इस शो को प्रीति के साथ नीति सिमोस भी प्रोड्यूस कर रही हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक टेलिकास्ट किया जाएगा। फिलहाल इस शो के बारे में सुनील ग्रोवर या अन्य स्टार कास्ट ने कोई जानकारी नहीं दी है। सुनील को इससे पहले टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में भी नजर आ चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments