Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Happy Birthday : इस वजह से रितेश देशमुख को नजरअंदाज करती थीं जेनेलिया डिसूजा, दिलचस्प है लव स्टोरी

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (17:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा 5 अगस्त को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जेनेलिया का फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं रहा, मगर उनके अभिनय ने अपनी अलग छाप छोड़ी। उन्होंने ने अपनी पहली ही फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। जेनेलिया भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन उनकी एक्टिंग आज भी फैंस के जेहन में ताजा है।

 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की प्रेम कहानी बड़ी अलग है। रितेश जेनेलिया डिसूजा के साथ हैपिली मैरिड जी रहे हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर जेनेलिया पहली बार रितेश देशमुख से मिली थीं। उस वक्त रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्हें अनदेखा करती रहीं। 
 
जेनेलिया को लगता था कि एक मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते रितेश काफी बिगड़ैल और नखरीले होंगे। इस वजह से जेनेलिया ने भी रितेश के सामने एटीट्यूड दिखाया। इस बात का खुलासा रितेश ने एक इंटरव्यू में किया था।

फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर जब जेनेलिया, रितेश से मिलीं तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो वो जेनेलिया को मिस करने लगे। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई। जेनेलिया ने इसके बाद रितेश के साथ फिल्म 'मस्ती' में साथ काम किया। 
 
दोनों का रिश्ता तो वैसे पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन मीडिया को उन्होंने इसकी खबर नहीं लगने दी। चर्चा ये भी थी कि पहली फिल्म के बाद ही रितेश और जेनेलिया सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। जेनेलिया ने रितेश को अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था। 
 
2012 में जब दोनों फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे, उस वक्त एक बार फिर जेनेलिया और रितेश की शादी की खबरें आनी शुरू हुईं। आखिरकार 3 फरवरी 2012 को वो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments