Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सोनू निगम, मुहैया करवाएंगे पोर्टेबल ऑक्‍स‍ीजन सिलिंडर

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सोनू निगम, मुहैया करवाएंगे पोर्टेबल ऑक्‍स‍ीजन सिलिंडर
, शनिवार, 1 मई 2021 (16:56 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी के बीच कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सोनू निगम गोल्फर कृषिव केएल टेकचंदानी के साथ मिलकर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर बांटेंगे।

 
सोनू निगम कोविड-19 मरीजों के लिए मोबाइल ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदान करने को कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी के चलते सोनू निगम ने दो हजार इक्कीस पोर्टेबल ऑक्सीजन कैनिस्टर की खरीद की है। जिन्हें अस्पताल में बेड या ऑक्सीजन कॉन्सेंटेटर उपलब्ध नहीं होने पर गंभीर रोगी को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने इस्तेमाल किया जाएगा। 
 
ये ऑक्सीजन कैनिस्टर पूरे मुंबई शहर की एंबुलेंस में लगाए जाएंगे। जिससे मरीजों की आपातकालीन ऑक्सीजन की जरूरत पूरी होगी। सोनू निगम का कहना है कि हम सभी को महामारी के समय में एक-दूसरे को खड़ा होने और समर्थन करने की आवश्यकता है। यह एक असाधारण चुनौती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक जो यह कर सकता है उसे इन असाधारण प्रयासों और प्रतिबद्धताओं में शामिल होने की आवश्यकता है।
 
सोनू आगे कहते हैं कि मुश्किलों से भरा समय है और हमें इस चरण के माध्यम से एकजुटता के लिए खड़े होने की आवश्यकता है। आइए हम आगे आएं और अपनी क्षमता के हिसाब से लोगों की मदद करते हुए जीवन बचाने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़ें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बदल सकता है नाम