Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बदल सकता है नाम

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बदल सकता है नाम
, शनिवार, 1 मई 2021 (16:38 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की 'कभी ईद कभी दिवाली' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सलमान एक बार फिर साथ आए हैं। पिछली बार उन्होंने फिल्म 'किक' में साथ काम किया था, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

 
अब ताजा खबरों की माने तो सलमान की इस फिल्म का नाम बदल सकता है। बताया जा रहा है कि सलमान फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक फरहाद सामजी के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' के नए नाम पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कई नाम चुने हैं। इनमें से जल्द ही किसी एक को फाइनल किया जाएगा।
 
फिल्म की रिलीज से पहले किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इसके नाम को बदलने का फैसला किया गया है। सलमान नहीं चाहते कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचे। फैमिली ड्रामा फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
 
फिल्म में सलमान की गर्लफ्रेंड (पूजा) एक छोटे से कस्बे में रहने वाली लड़की है, जिसका स्वभाव सलमान से बिल्कुल विपरीत है। इस फिल्म की कहानी काफी हद तक सलमान के परिवार से प्रेरित होगी। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी होगी, जिसमें ईद और दिवाली दोनों त्योहार मनाए जाते हैं। यह लोगों को एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाएगी।
 
बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई, 2021 यानी ईद के मौके पर रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलैक हुईं कोरोना पॉजिटिव, ठीक होने के बाद करेंगी प्लाज्मा डोनेट