Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (15:59 IST)
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस दिन कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखा। अनिल कपूर के घर करवा चौथ के दिन शानदार पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस पार्टी में सोनम कपूर के ट्रेडिशनल लुक ने सभी का दिल जीत लिया। 

 
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह लाल कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एथेनिक लुक में कमाल लग रही है। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने बताया कि वह करवा चौथ का व्रत क्यों नहीं रखती है। 
 
सोनम कपूर ने लिखा, मेरे पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उपवास केवल इंटरमिटेंट होना चाहिए इसलिए मैंने इसे कभी नहीं रखा। लेकिन हम दोनों इस बात पर विश्वास रखते हैं कि त्यौहार और परंपराएं परिवार और दोस्तों को करीब लाने का एक बड़ा जरिया हैं। 
 
उन्होंने लिखा, मुझे अच्छा लगता है कि मेरी मां को इसका जश्न मनाना पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और कपड़े पहनना पसंद है। मां आप हमेशा सबसे अच्छा काम करते हैं! आपकी ऊर्जा और उदारता पौराणिक है और मैं खुद को भी उसी रास्ते पर चलाने की कोशिश करती हूं! सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। 
 
बता दें कि सोनम कपूर 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम ने 2018 में बिजनेसमैन आनदं आहूजा से शादी की थी।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'बिग बॉस 16' से खत्म होगा साजिद खान का सफर, बढ़ते विवाद की वजह से सलमान खान ने लिया फैसला!