Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सारा अली खान और शुभमन गिल के अफेयर की खबरों को मिला जोर, फ्लाइट में दिखे साथ

सारा अली खान और शुभमन गिल के अफेयर की खबरों को मिला जोर, फ्लाइट में दिखे साथ

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (12:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सारा का नाम बीते कई दिनों से क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। अब इस रुमर्ड कपल को एक बार फिर साथ में देखा गया। 

 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान और शुभमन गिल एक होटल से साथ में बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सारा गुलाबी रंग की टैंक टॉप और सफेद जॉगर्स पहने नजर आ रही हैं। 
 
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में सारा को प्लेन में फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते देखा जा सकता है। सेल्फी लेने के बाद सारा फ्लाइट में शुभमन गिल के बगल में बैठ जाती हैं। दोनों ने दिल्ली से साथ में फ्लाइट पकड़ी थी। इन वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है।
 
गौरतलब है कि सारा अली खान और शुभमन गिल के अफेयर की खबरें तब सामने आई जब बीते दिनों दोनों को एक रेस्तरां में डिनर करते हुए देखा गया था। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी का पूरा आनंद लेते देखा गया था।
 
सारा अली खान का नाम अब तक कई बॉलीवुड एक्टर संग जुड़ चुका है। सारा का पिछला अफेयर कार्तिक आर्यन संग था। वहीं शुभमन गिल का नाम सारा अली खान से पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा संग जुड़ा था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया था।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक