Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 2 दिन में किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

WD Entertainment Desk
शनिवार, 17 अगस्त 2024 (12:08 IST)
Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, वरुण धवन और अक्षय कुमार भी नजर आए हैं।
 
फिल्म ने पहले दिन 64.8 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं अब 'स्त्री 2' का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। दूसरे दिन वर्किंग डे होने के बाद भी 'स्त्री 2' ने अच्छा कलेक्शन‍ किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ रुए का कलेक्शन किया है। 
 
'स्त्री 2' ने वर्ल्‍डवाइड दो दिनों में ही 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 'स्त्री 2' साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट ने भी अच्छा कलेक्शन किया था। जहां प्रीक्वल में चंदेरी गांव स्त्री के आतंक से परेशान था, वहीं 'स्त्री 2' में अब सरकटे का आतंक है। 
 
15 अगस्त को ही रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' और 'वेदा', 'स्त्री 2' की आंधी में बह गई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में स्त्री 2 से काफी पीछे रह गई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

प्रियंका चोपड़ा को अपना फैशन आइडल मानती हैं तुलसीधाम के लड्डू गोपाल एक्ट्रेस मोनिका सिंह

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने बर्थडे पर शुरू की सलार पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम की शूटिंग

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments