Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शाहरुख खान ने दी फैंस के लिए खुशखबरी, आर माधवन की फिल्म में आएंगे नजर!

शाहरुख खान ने दी फैंस के लिए खुशखबरी, आर माधवन की फिल्म में आएंगे नजर!
, रविवार, 7 जून 2020 (10:50 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बड़े पर्दे पर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खबरें है कि शाहरुख जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले हैं।

 
अब शाहरुख खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि वे आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट’ में दिखने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो एक पत्रकार का किरदार निभाएंगे। यहीं नहीं इस फिल्म में भी उनका किरदार भी एक कैमियो भर ही होगा।
 
खबरों के अनुसार फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि रॉकेटरी में शाहरुख का किरदार पत्रकार का है। जो वैज्ञानिक नंबी नारायण का इंटरव्यू लेता है और इसके साथ ही उनकी कहानी फ्लैशबैक में दिखाएगा।
 
वहीं, कहा जा रहा है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान एक वैज्ञानिक का किरदार निभाएंगे। जो सभी किरदारों से रुबरु कराने वाला है। इस फिल्म में भी शाहरुख कैमियो रोल में दिखेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

डिम्पल कपाड़िया के बारे में 30 रोचक बातें