Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगले मुन्नाभाई रणबीर कपूर होंगे!

Webdunia
संजय दत्त की बायोपिक इस वर्ष की सबसे ज्यादा इंतजार करने वाली फिल्मों में से एक है। एक तरफ जहां फैंस संजू बाबा की ज़िंदगी के हर एक पल को जानने के लिए उत्सुक हैं, वहीं फिल्म के बारे में भी कई मज़ेदार खुलासे हुए हैं। मौका था फिल्म 'संजू' के टीज़र लांच का। 
 
फिल्म के नाम से लेकर इसकी तैयारी तक, कास्ट से लेकर इसके मज़ेदार सीन और घटनाओं तक, टीज़र लांच के वक़्त सभी के खुलासे किए गए। यहां संजय दत्त के सबसे फेमस कैरेक्टर मुन्नाभाई के बारे में भी बात हुई। 
 
रणबीर कपूर ने बताया कि संजय दत्त के अलग-अलग कैरेक्टर्स में से मुन्नाभाई का किरदार निभाते हुए उन्हें सबसे ज़्यादा मज़ा आया था। राजकुमार हिरानी ने भी एक दिलचस्प घटना शेयर की। हिरानी ने तब के बारे में बताया जब उन्होंने फिल्म का एक सीन संजय दत्त को दिखाया। इसमें रणबीर कपूर, मुन्नाभाई का रोल निभा रहे थे। लेकिन संजय ने उस सीन की वीडियो पर अजीब ही रिएक्शन दिया। इसके बाद राजकुमार को समझ आया कि संजू दरअसल रणबीर के टैलेंट से प्रभावित होकर ऐसा रिएक्ट कर रहे थे। 
 
राजकुमार हिरानी ने बताया फिल्म में एक सीन है जिसमें रणबीर मुन्नाभाई का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि मैंने पहली बार संजय के साथ उस फिल्म में निर्देशक के रूप में काम किया था। मैंने बड़े एक्साइटमेंट में संजू को सब सीन दिखाए और मुझे लगा संजू रिएक्ट करेंगे और कहेंगे 'अरे.. अच्छा लग रहा है। 
 
संजू ने इसे देखा और रिएक्ट ही नहीं किया। तो एक और बार मैंने उनको दिखाया 'फ़िर से देखो'। उन्होंने फिर देखा और रिएक्ट नहीं किया। मैंने पूछा क्या हुआ अच्छा नहीं लगा? और उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अच्छी खबर नहीं है और ज़ोर से हंस दिए। उन्होंने मज़ाक में वो बात कही थी।  
 
इस पर एक सवाल आया कि क्या रणबीर कपूर मुन्नाभाई के लिए दावेदार हैं? क्योंकि राजकुमार हिरानी 'मुन्नाभाई' फ्रैंचाईज़ी को आगे बढ़ाने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं आई है। इसलिए इस वाक्ये पर मीडिया का यह सवाल जायज़ था कि कही फिल्म के तीसरे भाग में रणबीर ही 'मुन्नाभाई' का किरदार तो नहीं निभाएंगे। 
 
हालांकि, रणबीर कपूर ने इसके लिए इनकार कर दिया और कहा कि सिर्फ संजय दत्त ही मुन्नाभाई हो सकते हैं। उन्होंने कहा मुन्नाभाई संजय दत्त ही हैं। केवल एक ही संजय दत्त हो सकते हैं। मैं एक कैरेक्टर का रोल निभा रहा हूं जो संजय दत्त भी है। कोई भी मेरे कैरेक्टर को पोट्रे करने की कोशिश नहीं करेगा और यही अंतर है। मुन्नाभाई हमेशा संजय दत्त ही होंगे और कोई नहीं। 
 
संजू का टीज़र रिलीज़ हो गया है और फैंस इससे काफी खुश हैं। फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा जैसे कई कलाकार होंगे। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments