Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बीच वॉलीबॉल खेल हैप्पी संडे मनाया अक्षय कुमार ने

बीच वॉलीबॉल खेल हैप्पी संडे मनाया अक्षय कुमार ने
अक्षय कुमार बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। वे एक सफल अभिनेता, प्यारे पति और क्यूट पापा भी हैं। इसके अलावा वे अगर किसी बात के लिए फेमस हैं तो फिटनेस को लेकर। चाहे कोई फिल्म हो या ना हो, वे जिम में पसीना बहाते ही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस के एक और राज़ का खुलासा किया। 
 
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे कुछ लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे हैं। यह उनकी फिटनेस का एक और आयाम है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन लिखा है कि जुहू बीच पर इन लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए शानदार संडे मॉर्निंग। हमेशा 'थोड़ा लंबा रास्ता तय' पर भरोसा करता हूं। तो आप इस वीकेंड में फिट रहने के लिए क्या कर रहे हैं? अपनी फोटो/ वीडियो/ अनुभव शेयर किजिए #FitIndia के साथ। 
 
 
अक्षय कुमार फिट इंडिया के तहत लोगों को फिटनेस के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में वे बीच वॉलीवॉल खेल रहे हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के सेट पर आगे लग गई है लेकिन स्थिती संभाल ली गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या संजय दत्त इस लायक हैं कि उन पर फिल्म बनाई जाए?