Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या इन दो एक्ट्रेस को कास्ट नहीं करने की वजह से सलमान खान ने छोड़ी इंशाअल्लाह?

Webdunia
संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म 'इंशाअल्लाह' का ऐलान किया गया था। लंबे समय बाद दोनों साथ काम करने वाले थे लेकिन अब भंसाली की यह फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। कहा जा रहा है सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप कर रहे थे जिसके बाद भंसाली ने फिल्म का प्रोजेक्ट फिलहाल बंद करने का फैसला किया।
 
Photo : Instagram
इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली थी। इस फिल्म के बंद होने को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि इंशाअल्लाह में सलमान, डेजी शाह और क्लूशा डिसूजा के साथ काम करना चाहते थे। लेकिन भंसाली ने मना कर दिया। 
 
ALSO READ: हिमेश के बाद सलमान खान भी हुए रानू मंडल पर मेहरबान, गिफ्ट किया 55 लाख का घर!
 
संजय लीला भंसाली इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। भंसाली सलमान खान के इस सुझाव से राजी नहीं थे। दोनों के इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाने की ये भी वजह मानी जा रही है।
 
Photo : Instagram
रिपोर्ट्स हैं कि चाहे सलमान-भंसाली ने इंशाअल्लाह में साथ काम नहीं कर रहे, लेकिन दोनों के रिश्तों में खटास नहीं आई है। दोनों अब भी पहले जितने ही करीब है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा कि 'संजय के बारे में मैं यह कहना चाहता हूं कि वो अपनी फिल्मों के साथ कभी भी गद्दारी नहीं करेंगे। मैं चाहता हूं कि संजय वो फिल्म बनाएं, जो वो बनाना चाहते हैं। मेरे दिल में संजय के लिए कुछ नहीं बदला है और मुझे आशा है कि उनके दिल में भी मेरे लिए कुछ नहीं बदलेगा।
 
संजय लीला भंसाली की यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में सलमान ने ट्विटर के जरिए बताया था कि फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होगी। लेकिन बाद में भंसाली प्रॉडक्शन हाउस ने कन्फर्म किया कि यह फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments