Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' में वरुण धवन का होगा गाना

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (17:55 IST)
सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को फिल्म 'लवयात्री' के जरिये फिल्मों में ब्रेक दिया था, लेकिन यह फिल्म असफल रही। आयुष को दोबारा सलमान ने अवसर दिया है और इतने भाग्यशाली सभी लोग नहीं होते हैं। एक मराठी फिल्म का रीमेक आयुष को लेकर बनाया जा रहा है जिसका नाम है 'अंतिम'। यह एक एक्शन मूवी है जिसके लिए आयुष ने बॉडी बनाई है। आयुष ने पहली फिल्म में रोमांटिक किरदार निभाया था और दूसरी फिल्म में वे एक्शन करते दिखाई देंगे। शायद एक्शन मूवी और किरदार उनके करियर को रफ्तार दे। 


 
फिल्म का वजन बढ़ाने के लिए सलमान खान ने भी इस फिल्म में एक किरदार निभाया है। रोल बहुत लंबा नहीं है, लेकिन असरदायक जरूर है। सलमान ने यह कोशिश भी की होगी कि उनका रोल कहीं आयुष के किरदार पर भारी न पड़ जाए वरना फायदा होने की बजाय नुकसान हो जाएगा। सलमान एक सिख पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और टीजर में वे आयुष के साथ फाइट करते नजर भी आ रहे हैं।
 
अब खबर है कि इस फिल्म से वरुण धवन को भी जोड़ा गया है। उन पर एक गाना फिल्माया जाएगा। जब वरुण को इस गाने का ऑफर दिया गया तो उन्होंने तुरंत हां कह दी। सलमान को ना कैसे कह सकते हैं। मुंबई में एक स्टूडियो में मात्र दो दिनों की शूटिंग में यह गाना वरुण पर फिल्माया जाएगा। इस गाने में वरुण का साथ सलमान भी देंगे। संभव है कि आयुष भी इस गाने में नजर आए। 
 
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग खत्म हो गई है। 2021 में इसे रिलीज किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इसे थिएटर में रिलीज किया जाता है या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। सलमान के बैनर की मूवी 'राधे' को तो थिएटर में ही रिलीज करने की योजना बनाई गई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments