Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तमिलनाडु के खास 8 समुद्री तट, तीर्थ स्थलों के दर्शन के साथ ही सैर-सपाटा

अनिरुद्ध जोशी
धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है जिसमें से 14% भाग पर बसा है विराट हिंद महासागर। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। निम्न प्रमुख समुद्र तटों से समुद्र को निहारना बहुत ही रोमांचक अनुभव होता है। ये राज्य निम्न हैं- 1.आंध्रप्रदेश, 2.पश्चिम बंगाल, 3.केरल, 4.कर्नाटक, 5.उड़ीसा 6.तमिलनाडु, 7.महाराष्ट्र, 8.गोवा, 9.गुजरात, 10.पुडुचेरी, 11.अंडमान-निकोबार, 12.दमण-दीव और 13.लक्ष्यद्वीप। चलिए आज जानते हैं तमिलनाडु के 5 महत्वपूर्ण समुद्री तटों के बारे में जहां घुमने जरूर जाना चाहिए।
 
 
तमिलनाडु में दो शक्तिपीठ है- पहला सर्वाणी शक्तिपीठ कन्याश्रम कन्याकुमारी और दूसरा यह तमिलनाडु के मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में कहीं पर एक अज्ञात रत्नावली कुमारी शक्तिपीठ है। तमिलनाडु में कई प्राचीन शहर है जिसमें से एक है महाबलीपुरम जो समुद्र तट पर स्थित है। इस शहर का इतिहास बहुत ही प्राचीन और भव्य है। पल्वव राजाओं के राज में ही महान भिक्षु बोधिधर्म यहीं के थे।  रामेश्वर भी यहां का सबसे प्राचीन शहर है, जहां पर श्रीरामजी ने शिवलिंग की स्थापना की थी। आदि शंकराचार्य के चार मठों में से एक 'श्रृंगेरी ज्ञानमठ' भारत के दक्षिण में रामेश्वरम् में स्थित है। प्राचीन सप्तपुरियों में से एक कांचीपुरम भी तमिलनाडु में स्थित है। कांचीपुरम में शंकराचार्य मठ भी है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, कुंभकोणम, ऊटी,  कोडैकनाल, तिरुचिराप्पल्ली और कोयंबतुर हैं। यह सभी स्थान धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से घुमने लायक है। तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल भाषा यहां की आधिकारिक भाषा है। 
 
 
तमिलनाडु के समुद्री तट ( Tamil Nadu coastline ) 
1. मरिन : मरिन समुद्री तट (Marina Beach) चेन्नई के पूर्व में स्थित है जहाँ से सूर्यास्त का नजारा बहुत ही शानदार नजर आता हैं।
 
2. इल्लियोट : इल्लियोट समुद्री तट (Elliot Beach) बसंत नगर में स्थित है जहाँ पर नहाने का मजा ही कुछ और है इसीलिए इसे बा‍थिंग बीच भी कहा जाता है। यह युवाप्रेमियों का मिलन स्थल भी है।
 
3. कोवलम : कोवलम समुद्री तट (Kovalam Beach) चेन्नई से 40 किलोमिटर दूर महाबलीपुरम के रास्ते पर एक गाँव है जो कोवेलोंग नाम से जाना जाता है।
 
4. महाबलीपुरम : महाबलीपुरम (Mamallapuram) का समुद्री तट चेन्नई से 58 किलोमिटर दूर दक्षिण में स्थित है। यहाँ पर भव्य और सुंदर समुद्री तट के अलावा पल्लव राजवंशों के काल के स्मारक और प्राचीन गुफाएँ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
 
5. कन्याकुमारी : कन्याकुमारी (Kanyakumari Beach) समुद्र तट पर हिंद महागार, अरेबिन और बंगाल की खाड़ी का संगम होता है। यह हिंदुओं का प्राचीन तीर्थ स्थल केंद्र है। कन्याकुमारी अपने सूर्य उदय, सूर्यास्त और पूर्णिमा के चाँद के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है। बहुरंगी रेत के साथ यहाँ के समुद्री और आकाशीय नजारे देखते ही बनते हैं।
 
6. पूम्पुहर : पूम्पुहर समुद्री तट (Poompuhar Beach) तमिल महाकाव्य सिलापथिकरम (Silapathikaram) में उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर केवरिपूम्पात्तिनम की स्मृति में बनाया गया एक बंदरगाह है।
 
7. रामेश्‍वरम : (rameshwaram beach) रामेश्‍वरम का समुद्री तट चेन्नई से 572 किलोमीटर दूर है। यह हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है जहाँ पर भगवान शिव का भव्य एवं प्राचीन मंदिर है जो बारह ज्योतिर्लिंगों के अंतर्गत आता है। इस शिवलिंग की स्थापना भगवान राम ने की थी इसीलिए इस स्थान का नाम रामेश्वर है।
 
8. नागापट्टिनम के तट : (Coast of Nagapattinam) तमिलनाडु के नागापट्टीनम जिले में भी बहुत से खुबसूरत समुद्री तट है, जैसे नागौर तट, वेलनकन्नी, सिक्कल, कोदियाक्काराई, मन्नारगुडी और ट्रानक्वेबर। यह सभी तट सैर सपाटे लायक है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments