Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिमेश के बाद सलमान खान भी हुए रानू मंडल पर मेहरबान, गिफ्ट किया 55 लाख का घर!

Webdunia
रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल ने कभी सोचा नहीं होगा कि उनकी जिंदगी अस कदर बदल जाएगी। अपनी सुरीली आवास से रानू हिमेश रेशमिया के स्टूडियो तक पहुंची और उनकी फिल्म के लिए गाना भी रिकॉर्ड कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि हिमेश ने इस गाने के लिए रानू को 6 से 7 लाख रुपए ऑफर किए है।


सोशल मीडिया पर एक और खबर तेजी से वायरल हो रही है कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है।

यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में भी रानू को गाने का मौका दिया है। फिलहाल इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में अभी ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता।
 
ALSO READ: हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाना गाने के लिए रानू मंडल को मिली इतनी फीस!
 
रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर ही गुजारा करती थीं। सोशल मीडिया पर रानू का एक गाना गाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में हैपी हार्डी एंड हीर में गाना गाने का मौका दिया। लोग रानू की सुरीली आवाज के कायल हो गए हैं और उनके कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
 
हाल ही में रानू मंडल सिंगिंग रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' पर खास मेहमान बनकर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताई थी। उन्होंने बताया कि वे रेलवे स्टेशन पर इसलिए गाती थी क्योंकि उनके पास रहने को घर नहीं था और गाना गाकर ही मैं अपना पेट भरती थी। अब रानू के पास कई शोज से ऑफर आ रहे हैं और उनका कमाल का ट्रांसफॉर्मेंशन भी देखने को मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments